🐍 माखनपुर गांव में निकली काली नागिन | सावन महीने में हुई अनोखी घटना
🗓️ दिनांक : 31 July 2025 (05:00 PM)
![]() |
| जोगी ने पकड़ी नागिन |
🐍 किचन में दिखी काली पूंछ, मचा हड़कंप
आज माखनपुर गांव में एक अजीब घटना ने सबको चौंका दिया। Lucky के घर, जो Yakubpur कस्बे (गांव से 6 किलोमीटर दूर) में Nandan Convent Junior High School चलाते हैं, आज उनके घर किचन में काला सांप निकल आया। उस समय उनकी पत्नी तोरई काटकर सब्जी बनाने के लिए गईं थीं, तभी उन्होंने अचानक एक काली सी पूंछ देखी। तो उन्होंने अपनी सासू माँ को आवाज दी,
“मम्मी, ये देखो आके काली बिल्ली की पूंछ है क्या?”
और फिर उनकी मां रसोई घर में आईं और सासू माँ ने ध्यान से देखा तो पाया कि वह एक काले सांप की पूंछ थी, उनकी मां ने तुरंत उनके पापा को बुलाया । जिससे पूरे घर एवं गांव में हड़कंप मच गया।
![]() |
| गांव के बच्चे सांप देखने आए |
📞 फिर Lucky को फोन किया जोगी लाने के लिए
Lucky उस समय स्कूल में थे। जब उन्हें सूचना दी गई तो उन्होंने साफ कहा –
“सांप को मरना मत , सावन का महीना है। मैं अभी जोगी को लेकर आता हूँ।”
वो सीधा Yakubpur से फकीरे पुरवा (जोगियों का निवास स्थान) से दो जोगी (सांप पकड़ने वाले) लेकर गांव आए। जोगियों ने बिना किसी नुकसान के उस सांप को पकड़ा जो कि एक काली नागिन थी उसको किचन से पकड़ के दुआरे रखा गया और पूरा गांव उसको देखने आया ।
💰 पैसे को लेकर चला मज़ेदार मोलभाव
सांप पकड़ने के बाद जोगियों ने ₹1100 की मांग की जोगियों की मांग सुन के सब हंसने लगे। Lucky के पास उस समय ₹300 खुले थे। Lucky ने वो ₹300 अपने पिताजी को दिए उन्होंने उसमें से ₹200 निकालकर जोगी को देते हुए कहा,
“100-100 दोनों लोग ले लो, इसमें मेहनत क्या थी ?” नागिन किचन में बैठी थी तुम आए और पकड़ ली । जोगी ने रूपये नहीं लिए फिर गांव के रोज़र नामक व्यक्ति ने सलाह दी,
“500 रुपए दे दो, इतना तो बनता है।”
आखिरकार Lucky ने ₹500 देकर मामला निपटाया।
🏡 फिर हुआ घर की सुरक्षा का उपाय
Lucky भैया की मम्मी ने जोगियों से घर को "कीलने" (ताकि सांप दोबारा ना आए) को कहा। इसके लिए जोगियों ने काली सरसों, पडुआ ( पीली मिट्टी ) मंगवाई और कुछ मंत्रों का उच्चारण किया और फिर उन्होंने ₹101 मांगे प्रसाद चढ़ावे के नाम पर लेकिन Lucky ने उन्हें ₹50 दे दिए। फिर जोगी ने सलाह दी कि यह सरसों कल सुबह घर के चारों तरफ फैला दें केवल नाली को छोड़कर ।
🐍 जोगी नागिन को सुरक्षित लेकर गए Fakeere Purwa
जोगी ने कहा Lucky से की भैया अब मुझे मेरे घर छोड़ दो चलके तो Lucky ने कहा कि इस बोरी को दूर रखना जिसमें नागिन को जोगी ने बंद किया था ये बात सुन सब हंसने लगे और फिर दोनों जोगी उस नागिन को बोरी में बंद करके ले गए Fakeere Purwa (जोगियों का निवास स्थान) ।
✍️ लेखक: Vibhu Vir
🏠 स्थान: माखनपुर गांव






0 टिप्पणियाँ